PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पालड़ी एम थाना क्षेत्र के पोसालिया निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ चिंटू सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया।
राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोग आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस अब तक केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है, जबकि मुख्य आरोपी समेत नौ आरोपी अभी भी फरार हैं। धरनार्थियों काकहना है कि 12 मई को हुई हत्या की घटना को दो माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन को तेज करते हुए मृतक की मां, तीन बहनें और दिव्यांग भाई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। धरना शुरू होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से बातचीत बेनतीजा रही।


