PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी
सिरोही-पिंडवाड़ा पुलिस ने धोखाधडी के मामले में वांछित ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में हमीर सिंह भाटी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा धोखाधडी में फरार वांछित ईनामी अभियुक्त देवीसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया।
उक्त अभियुक्त मुकदमा नं. 402 दिनांक 08.08.2021 धारा 420,465,467,468,471,120बी भादस. पुलिस थाना पिण्डवाडा में अभियुक्त देवीसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा वर्ष 2023 में 1000/- रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्तः- देविसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह जाति राजपुत उम्र 24 साल पैशा प्राईवेट नौकरी निवासी खिरजा तीबना पुलिस थाना शेरगढ जिला जोधपुर।
पुलिस टीमः-
- हमीर सिंह निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- जितेन्द्रसिंह कानि 337 पुलिस थाना पिण्डवाड़ा
- अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाड़ा
- लाकेश कानि 726 पुलिस थाना पिण्डवाड़ा
यह भी पढे