PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी
सिरोही-पिंडवाड़ा पुलिस ने एक टोपीदार बन्दुक जब्त कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध फायर आर्म्स के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में हमीरसिंह भाटी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बिलावतफली बसन्तगढ में कार्यवाही करते हुए बिना अनुज्ञापत्र के एक अवैध टोपीदार बन्दुक लेकर घुमते हुये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः- दिनांक 14.04.2024 को जगदीश सिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता दौराने गश्त बसन्तगढ़ में एक व्यक्ति अपने कन्धे पर एक बिना वैध अनुज्ञापत्र के एक अवैध बन्दुक लेकर घुमता पाया जाने से उक्त रेडाराम गिरफ्तार किया जाकर उक्त आरोपी के विरूद्ध जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः रेडाराम पुत्र लुबाराम जाति ग्रासिया उम्र 36 साल पैशा मजदुरी निवासी बिलावत फली बसन्तगढ जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
- जगदीश सिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- शान्ताराम कानि 435 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- अरविन्द कानि 508 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- विनोद कुमार कानि 666 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
यह भी पढे