PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-मुख्य बाजार की कृष्णा गली में रविवार दोपहर कपड़े की दुकान पर 3 युवकों ने चाकू दिखा दुकानदार को धमकाया और धक्का-मुक्की की। घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
पीड़ित व्यापारी हरीश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 12.30 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक दुकान पर आए और कपड़े दिखाने को कहा। कुछ देर बाद एक युवक बाहर सड़क पर गया और जेब से चाकू निकालकर दुकानदार को धक्का दिया। युवक दुकान से बाहरनिकलने के बाद भी कई बार चाकू लहराता रहा। डर के कारण दुकानदार दुकान के अंदर चला गया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।


