• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-विरवाड़ा हाईवे पर मगरमच्छ देख रूकी गाड़ियां: 200 मीटर में आधे घंटे तक घूमता रहा, भोजराई नाड़ी में लौटा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर शनिवार देर रात वीरवाड़ा गांव के पास एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। इसे देखकर वाहन चालकों को अपने वाहन रोकने पड़े। मगरमच्छ कुछ देर तक हाईवे पर रहने के बाद सुरक्षित रूप से भोजराई नाड़ी में लौट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना पिण्डवाड़ा तहसील के वीरवाड़ा गांव के पास हुई। मगरमच्छ करीब डेढ़ सौ से 200 मीटर की दूरी में लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर घूमता रहा। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों के चालकों ने ब्रेक लगाए और मगरमच्छ को रास्ता दिया। कुछ लोगों ने उत्सुकतावश उसके वीडियो भी बनाए।

भोजराई नाड़ी में 2 मगरमच्छ देखे गए है

करीब आधे घंटे तक सड़क पर रहने के बाद मगरमच्छ वापस भोजराई नाड़ी की ओर चला गया। इस दौरान एक वन्यजीव प्रेमी कार ड्राइवर ने अपनी कार की लाइट की मदद से अन्य वाहनों को सतर्क करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित नाड़ी तक पहुंचने में सहायता की।

बताया जा रहा है कि वीरवाड़ा स्थित भोजराई नाड़ी में लंबे समय से 2 मगरमच्छ देखे जाते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन मगरमच्छों ने अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

Previous Post

मारवाड़ जंक्शन- कार पलटी: पाली परीक्षा देने जा रहे थे पति-पत्नी; दोनों सुरक्षित,सूर्यनगर चौराहे के पास हादसा

Next Post

पाली- बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला का पैर टूटा, सड़क पार कर रही थी महिला, युवक के चेहरे पर भी आई चोट

Next Post

पाली- बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला का पैर टूटा, सड़क पार कर रही थी महिला, युवक के चेहरे पर भी आई चोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page