PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर में शनिवार देर शाम नहर पुलिया-बांगड़ स्कूल रोड पर रोड क्रॉस कर रही एक वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा और बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
हादसे में बुजुर्ग महिला चुकी देवी का पैर टूट गया। घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना अहिंसा सर्किल के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने यहां लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर नाराजगी जताई।रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पाली शहर के नहर पुलिया-बांगड़ स्कूल रोड पर शनिवार देर शाम करीब 8 बजे 50 साल की चुकी देवी पत्नी प्रेम कुमार रोड क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वृद्धा का पैर टूटा
हादसे में वृद्धा चुकी देवी का पैर टूट गया। वहीं बाइक सवार पाली के रामलीला मैदान निवासी प्रवीण पुत्र घीसूदास के चेहरे पर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दोनों घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया
घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल में दोनों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने वृद्धा के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
लोगों ने सड़क हादसों को लेकर जताई नाराजगी
स्थानीय लोगों ने बताया कि अहिंसा सर्किल और नहर पुलिया-बांगड़ स्कूल रोड पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने यहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।


