PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, किशोरसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भवंरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में हुकमसिंह उ.नि. थाना प्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में डीएसटी टीम मय जाब्ता द्वारा हर्षिता होटल के पास एनएच-27 पर उदयपुर पर कार्यवाही करते हुए एस्कार्ट वाहन अल्टो कार को रूकवाया व उसके पीछे पीछे आ रहे ट्रेलर को जब्त कर वाहन से 56.930 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
घटना विवरणः-पुलिस द्वारा हर्षिता हाईवे होटल नेशनल हाईवे 27 पर लगातार नाकाबन्दी की जा रही थी उस दौरान उदयपुर की तरफ से एक अल्टो कार नम्बर आरजे-27-सीके-7727 बरंग सफेद तेजगति से आते हुए दिखाई दी, जिसको रूकवाया गया तो दो व्यक्ति बैठे पाये जो पुलिस जाब्ता को देखकर हडबडाने लगे। उनके पिछे पिछे एक वाहन ट्रक ट्रेलर नम्बर आरजे-09-जीई-0476 तेजगति से आता हुआ दिखाई दिया तथा उक्त अल्टो कार के पास आकर धीरे किया तभी अल्टो कार के चालक मोहनलाल एवं पास में बैठे नारायणलाल ने उक्त ट्रक ट्रेलर के चालक को भगाने का ईशारा देकर दोनों एकदम जोर से चिल्लाये कि भाग जा जिस पर उक्त ट्रक ट्रेलर चालक अपने ट्रक ट्रेलर को भगाने लगा, तभी पुलिस जाब्ता द्वारा उक्त ट्रक ट्रेलर को घेरा देकर रूकवाया जाकर जब्त कर वाहन से 56 किलो 930 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की किमत करीबन 8.40 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. मोहनलाल पुत्र उदयलाल जाति गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी सांरगपुरस पुलिस थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ।
2. नारायणलाल पुत्र गोपीलाल जाति डांगी उम्र 36 वर्ष निवासी सोमावास पुलिस थाना निकुम्भजिला चितौडगढ।
3. रोशनलाल पुत्र भंवरलाल जाति डांगी उम्र 44 वर्ष निवासी सोमावास पुलिस थाना निकुम्भजिला चितौडगढ।
पुलिस टीम
01. हुकमसिंह उ.नि.पु पुलिस थाना पिण्डवाडा।
02. कमलसिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम।
03. जगदीश कुमार सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा।
04. नारायणलाल सउनि डीएसटी टीम।
05 जीवाराम सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
06. हरीराम हैड कानि नंबर 199 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
07. ईश्वरसिंह हैड कानि. 525 डीएसटी टीम।
08. लक्ष्मीलाल हैड कानि. 872 डीएसटी टीम।
09. सुन्दर लाल कानि. 544 डीएसटी टीम।
10. बुटाराम कानि. 149 डीएसटी टीम।
11. राकेश कुमार कानि. चालक 597 डीएसटी टीम।
12. तुलसाराम कानि नंबर 245 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
13. कानाराम कानि नंबर 596 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
14. सुरेश कुमार कानि. 460 साईबर सैल सिरोही।

