PALI SIROHI ONLINE
नाना ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान
बाली। नाना ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान। शिविर प्रभारी भोपाल सिंह जोधा विकास अधिकारी बाली के निर्देशन में अचला राम नायब तहसीलदार नाना, सुरेश जानी अतिरिक्त विकास अधिकारी, सरपंच प्रशासक कमला देवी मेघवाल व ने नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, एससी मोर्चा बीजेपी नाना मंडल अध्यक्ष मदन लाल मेघवाल की मौजूदगी में आत्मीयता से लोगों की समस्या का निस्तारण के लिए उपस्थित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों समन्वय कर मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाए! शिविर में, 24 आवासीय मकानों के पट्टे का वितरण किया
ग्राम विकास अधिकारी दिग्वेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में 10 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र 2 खाद्य सुरक्षा के आवेदन, जनाधार में 2 लाभार्थियों की केवाईसी किए गए साथ में वी बी जी राम जी योजना की 275 लोगो को जानकारी दी गयी।
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन कर 19 पेंशन स्वीकृत कर तुरंत पीपीओ दिये गए, पालनहार योजना में 6 लाभार्थीयो स्वीकृति करवाए गए । राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा 1, नामांतरण 14, नाम शुद्धिकरण 20, फार्मर रजिस्ट्रेशन 1 किये गए। विद्युत विभाग द्वारा 2 नए मीटर लगाए गए। PHED विभाग द्वारा 2 नए पानी कनेक्शन करवाए, पशुपालन विभाग द्वारा 4 मंगला योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया साथ में 19 पशुओं का उपचार कर दवाई दी गई व 7 पशुओं के टीकाकरण किया गया,
चिकित्सा विभागबीके डॉ राजेश कुमार द्वारा 125 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां प्रदान की गई व आयुर्वेद विभाग द्वारा 50 लोगो को दवाईयां वितरण की गई। कृषि विभाग द्वारा 60 मूंग के मिनीकिट निशुल्क वितरित, मिट्टी परीक्षण हेतु 10 सेम्पल ऑनलाइन लिए ,कृषि यंत्र की 1 पत्रावली ऑनलाइन तैयार की गई, RGB में 15 नए खाते खोले गए, वन विभाग द्वारा 50 पौधे वितरण, सहकारिता विभाग से 50 लोगों को अल्पकालीन ऋण हेतु जानकारी, रसद विभाग द्वारा केवाईसी 5,
इस दौरान शिविर में मुकेश बोहरा नाना मंडल अध्यक्ष, दलपत सिंह सहकारी समिति अध्यक्ष, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी, नायब तहसीलदार अचलाराम, कनिष्ठ अभियंता डिस्कॉम नाना मनोज कुमार मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमारवरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ संगीता सिंह , पीईईओ नाथाराम गार्सिया, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिभाऊ कोरटकर, कनिष्ठ अभियंता PWD दिव्यांशु चौधरी, राजेश कुमार शर्मा सहायक बैंक मैनेजर phed कनिष्ठ अभियंता पृथ्वी सिंह , मधुसूदन आरआई, ग्राम विकास अधिकारी दिग्वेंद्र सिंह, ,कृषि पर्यवेक्षक गजेंद्र कुमावत, राजस्व विभाग से पटवारी रोहित सिंह, किरण कुमार, अभिषेक,विनोद राव, समाज सेवी रंजीत सिंह गोहिल, सुरेश कुमावत नाना, अजयपाल सिंह देवड़ा,वनरक्षक दलपत कुमार, कनिष्ठ सहायक विनोद राव ,जीवाराम, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग कैलाश कुमार, महिला सुपरवाइजर कंकु कुमारी,मदनलाल समाज सेवी सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
सलग्न फोटो


