• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-पेड़ से लटका मिला सिवेरा निवासी चौकीदार का शवः पत्थर पर लिखे संदेश से हत्या की आशंका गहराई, पुलिस जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा रीको एरिया स्थित एक मार्बल फैक्ट्री में बुधवार सुबह 50 वर्षीय चौकीदार कन्हैयालाल का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटनास्थल के पास पत्थर पर लिखे मिले संदेश ने मामले को और गंभीर बना दिया, जिसके बाद परिजनों और समाजबंधुओं ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

फोन नहीं उठा तो फैक्ट्री पहुंचे परिजन

जानकारी के अनुसार, सिवेरा निवासी कन्हैयालाल (50) पुत्र देवाराम हीरागर पिंडवाड़ा रीको एरिया की एक मार्बल फैक्ट्री में पत्थर गढ़ाई का कार्य करने के साथ रात में चौकीदारी भी करता था। बुधवार सुबह उसके बेटे ने उसे फोन किया, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर बेटा फैक्ट्री पहुंचा।पेड़ से लटका मिला शव, पकड़ते ही टूटी रस्सी

फैक्ट्री पहुंचने पर बेटे ने देखा कि उसके पिता का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। जैसे ही उसने शव को संभालने का प्रयास किया, रस्सी टूट गई और शव नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पत्थर पर लिखे संदेश ने बढ़ाया रहस्य

घटनास्थल के पास ही एक पत्थर पर लिखा मिला-“मैंने पूछा था गुलाब भाई व लाल जी ने चार आदमी भेजा था, रात 2:00 बजे इसको मार डालो।”

इस संदेश के सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटनास्थल का सही तरीके से मौका मुआयना नहीं किया। लोगों का कहना था कि पत्थर पर लिखे संदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया और घटनास्थल की घेराबंदी भी नहीं की गई।न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

घटना के बाद परिजन, समाजबंधु और फैक्ट्री में कार्यरत बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। दोपहर बाद तक शव मोर्चरी में रखा रहा, जबकि परिजन और अन्य लोग फैक्ट्री के पास टिन शेड के नीचे धरने पर बैठकर न्याय की मांग करते रहे।

डीएसपी बोले- जांच के बाद ही होगा खुलासा

मामले को लेकर डीएसपी भंवर लाल चौधरी ने बताया कि पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज तथा पत्थर पर लिखे संदेश की फोटो और वीडियो मिले हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post

पिंडवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौतः परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल को किया सील

Next Post

*रानी भाजपा कार्यालय में आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई*

Next Post
*रानी भाजपा कार्यालय में आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई*

*रानी भाजपा कार्यालय में आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई*

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page