• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौतः परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल को किया सील

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने चौधरी हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रातभर थाने के बाहर धरना दिया। चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने क्लीनिक प्रभारी से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, जांच के लिए गठित कमेटी की सिफारिश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार सिवेरा निवासी जितेंद्र कुमार मेघवाल अपनी साढ़े तीन साल की बेटी हेजल परमार को उल्टी की शिकायत के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे चौधरी हॉस्पिटल, पिंडवाड़ा लेकर पहुंचे थे। वहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। घर लौटने के कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन बच्ची को लेकर फिर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिला।

इसके बाद परिजन बच्ची को पिंडवाड़ा के एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां केस लेने से इनकार कर दिया गया। बाद में बच्ची को आबूरोड स्थित डॉ. राजकुमार के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए, लेकिन शाम को वे वापस चौधरी क्लीनिक पहुंचे। उन्होंने क्लीनिक के डॉक्टर अजबाराम चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग इकट्ठा हो गए और क्लीनिक में कथित तौर पर तोड़फोड़ भी हुई। बुधवार दोपहर तक धरना जारी रहा।बुधवार सुबह चिकित्सकों का एक दल चौधरी हॉस्पिटल पहुंचा और डॉ. अजबाराम चौधरी से पूछताछ की। डॉ. चौधरी ने बताया कि दवाइयां उन्होंने लिखी थीं, लेकिन इंजेक्शन लगाने वाला कंपाउंडर अलग था। मौके पर कंपाउंडर से भी पूछताछ की गई। मृतक के पिता जितेंद्र से भी पर्ची के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने पर्ची सही होने की बात कही।

पिंडवाड़ा डीएसपी भंवर सिंह चौधरी ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने और उसकी मृत्यु होने की बात सही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

चौधरी अस्पताल को किया सील

चौधरी अस्पताल की जांच और डॉक्टर अजबाराम चौधरी से पूछताछ के बाद गठित की गई जांच कमेटी ने चौधरी अस्पताल को सील कर दिया है। इस गठित टीम में पिंडवाड़ा के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह राठौड़, डॉक्टर मनीष कुमार, नरेंद्र कुमार राठौड़ औषधि नियंत्रण अधिकारी सिरोही, पिंडवाड़ा आरआई गोविंद सिंह देवड़ा, पटवारी कालूराम मीणा और भीलवाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक सोमाराम मीना मौजूद रहे।

Previous Post

रीको में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन राम ने पदभार संभाला

Next Post

पिंडवाड़ा-पेड़ से लटका मिला सिवेरा निवासी चौकीदार का शवः पत्थर पर लिखे संदेश से हत्या की आशंका गहराई, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

पिंडवाड़ा-पेड़ से लटका मिला सिवेरा निवासी चौकीदार का शवः पत्थर पर लिखे संदेश से हत्या की आशंका गहराई, पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page