PALI SIROHI ONLINE
हड़मत सिंह
पिंडवाड़ा/ सिरोही-सावन का अंतिम सोमवार आज: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
रक्षाबंधन के साथ हुए अद्भुत संगम ने बढ़ाया महत्व
पिंडवाड़ा/सिरोही
सोमवार से सावन खत्म हो रहा है। सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों की भीड़ प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ी। इस बार का सुखद संयोग यह रहा कि सावन की शुरुआत भी सोमवार से हुई थी और महीने का समापन भी सोमवार को हुआ। रक्षाबंधन और सावन का सोमवार एक दिन पड़ने से यह सुखद संयोग भक्तों को अच्छा लगा। जिले के सारनेश्वरजी मंदिर, निलकंठ महादेव मन्दिर कांटल, मारकुंडेश्वर धाम अजारी, रामेश्वर महादेव मालेरा में भोर से ही भक्तों की भीड़ सुबह से जमा हो गई। मंदिरों में यह कतारें देर तक देखने को मिलीं। इसके अलावा दूसरे मंदिरों में भी भक्त की यह कतारें दिखीं।
आज रक्षा सूत्र से हुआ भोलेनाथ का शृंगार
सावन की पूर्णिमा इस वर्ष सोमवार को ही पड़ रही है। इसी दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है। इस विशेष संयोग के अलावा रक्षाबंधन भी इसी दिन है। शिव मंदिरों में यह दिन खास तौर पर मनाया जाएगा। नीलकंठ महादेव मंदिर कांटल के पंडित विक्रम ओझा ने बताया कि भोलेनाथ को रक्षा सूत्र बांधा गया। वहीं आज कई मंदिरो में रविवार को भंडारा लगा। सावन के आखिरी सोमवार को होने वाली महाआरती की तैयारियां भी दिनभर चलीं।