• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-गोगाजी मंदिर में 19-20 जून को वार्षिकोत्सव मेलाः तैयारियों पर ट्रस्ट मंडल की बैठक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा। पिण्डवाड़ा नगर के सरोवर तट स्थित गोगाजी (क्षेत्रपाल) मंदिर में आगामी 19 और 20 जून को होने वाले वार्षिकोत्सव मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को गोगाजी मंदिर ट्रस्ट मंडल की बैठक हुई। इसमें मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ट्रस्ट मंडल के नारायणलाल सोनी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वार्षिकोत्सव मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में मेले के आयोजन संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।

बैठक में मेले की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

इस अवसर पर बाबूलाल घांची, नारायणलाल सोनी, नोपाराम घांची, अचलसिंह बालिया, ईश्वर सिंह, प्रभुराम प्रजापत, हितेन्द्र सिंह डाबी, हंसाराम मेघवाल, चेतन अग्रवाल, कांतिलाल प्रजापत, मालाराम देवासी, महेन्द्र गर्ग, विक्रम जीनगर, किशनलाल देवासी, प्रतापराम प्रजापत, हेमराज, शंकरलाल प्रजापत सहित ट्रस्ट मंडल और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

पाली-बुजुर्ग पति-पत्नी से मारपीट, दोनों घायलः बोले- नशे में बेटे ने लात-घूंसों से मारा, हॉस्पिटल में इलाज जारी

Next Post

सिरोही में संविदाकर्मियों का फूटा आक्रोशः बिना पूर्व सूचना हटाए जाने को लेकर रोष, धरने पर बैठे

Next Post

सिरोही में संविदाकर्मियों का फूटा आक्रोशः बिना पूर्व सूचना हटाए जाने को लेकर रोष, धरने पर बैठे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page