• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जनापुर चौराहे की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पिण्डवाड़ा. जोधपुर से माउंट आबू घूमने जा रहे बाइक सवार दो युवक बुधवार को जनापुर फोरलेन चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए।हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर निवासी राहुल नायक और पूनमचंद नायक बाइक से परशुराम महादेव मंदिर दर्शन के बाद माउंट आबू जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके से उनके कपड़ों का बैग, दो मोबाइल औरनकदी चोरी कर ली। राहगीरों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से पिण्डवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया, जहां परिजन जोधपुर सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सरकारी एंबुलेंस ड्राइवर पर निजी एंबुलेंस बुलाने का आरोप: रेवदर में सड़क हादसे में घायल हुआ था युवक, अधिकारी बोले-जांच करेंगे

Next Post

आरासना ग्राम में युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल तोड़ा और 500 रुपए छीने

Next Post
आरासना ग्राम में युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल तोड़ा और 500 रुपए छीने

आरासना ग्राम में युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल तोड़ा और 500 रुपए छीने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page