• May 3, 2026

पिंडवाड़ा- 120 किलो डोडा चूरा किया जब्तः मोरस के पास स्विफ्ट कार से बरामद, तस्कर फरार

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा-पिण्डवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरस के पास ढागा पुलिया से एक स्विफ्ट कार से लगभग 120 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया।

यह कार्रवाई पिण्डवाड़ा वृत पुलिस उपाधीक्षक भंवरलाल चौधरी के निर्देशानुसार और थानाधिकारी महेंद्र कुमार के सुपरविजन में की गई। उपनिरीक्षक हुक्म सिंह ने टीम का नेतृत्व किया, जिसमें हेड कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया,पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ढागा पुलिया के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर मौके से भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 120 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त डोडा चूरा और वाहन को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था।

You cannot copy content of this page