• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-अजारी रेलवे फाटक के पास मिला शव,शव की पहचान के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा के अजारी रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।

पुलिस को अजारी फाटक से कुछ दूरी पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर सहायक उप निरीक्षक सुमन गरासिया, हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल और कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके।

पुलिस ने राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से शव को पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

शाम तक भी शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पिंडवाड़ा पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Previous Post

सांडेराव फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आग बुझाने के प्रयास जारी,फालना रोड पर स्थित फैक्ट्री

Next Post

कोमल कुमारी बनीं साध्वी कृपांशी रेखा श्रीजी: रेवदर के भटाना में आयोजित हुआ भव्य दीक्षा महोत्सव

Next Post

कोमल कुमारी बनीं साध्वी कृपांशी रेखा श्रीजी: रेवदर के भटाना में आयोजित हुआ भव्य दीक्षा महोत्सव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page