PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के पातावा की यशवंत कुंवर का RAS 2024 में अंतिम चयन, देवस्थान विभाग में मिली नियुक्ति। पातावा गांव की होनहार यशवंत कुंवर, पुत्री करण सिंह जी राजपुरोहित (ILR सेवानिवृत) ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर RAS 2024 में अंतिम चयन हासिल कर गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतिम चयन के उपरांत उन्हें देवस्थान विभाग में नियुक्ति मिली है।
यशवंत कुंवर की इस उपलब्धि से परिवार, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।




