PALI SIROHI ONLINE
CA Final के दोनों ग्रुप पास कर कौशिक राजपुरोहित बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
📍 पातावा, पाली
पाली जिले के युवा कौशिक पुत्र विजय सिंह राजपुरोहित, पातावा ने ICAI की CA Final परीक्षा के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का गौरव हासिल किया है।
सितंबर 2025 में Group-I तथा मई 2026 में Group-II परीक्षा पास कर कौशिक ने अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


