PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव रानी
मारवाड़ जंक्शन-आउवा गांव निवासी युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन ने मुख्य आरोपी राहुल राजपुरोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गत 6 मार्च की रात आउवा निवासी जितेंद्रसिंह अपने मित्र गोरधन सिंह के साथ बाइक पर सुगालिया माता मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने लोहे कीपाइप से हमला कर दिया।
हमले में जितेंद्रसिंह के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। हमलावरों पर सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन तथा नकदी छीनकर फरार होने का भी आरोप है।
घटना के बाद घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बांगड़ चिकित्सालय पाली रेफर किया गया था। थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण में अनुसंधान करते हुए आरोपी राहुल राजपुरोहित को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने पर जेल भेजने के आदेश दिए।


