PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार को करीब 30 साल की एक युवती नशे में गांधी मूर्ति के पास बीच सड़क पर सो गई। ऐसे में राहगीरों और वाहनों चला रहे लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। हादसे की संभावना को देखते हुए लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
1090 गाड़ी की हेड कॉन्स्टेबल पार्वती देवी चार-पांच महिला कांस्टेबल लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन, युवती काबू में नहीं आई और सड़क पर ही सोने की जिद करने लगी और पुलिस पर भी हमला करने लगी।
इसके बाद पुलिस को उसके हाथ बांध कर काबू में करना पड़ा। उसके बाद उसे सदर थाने निकट स्थित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल में छोड़ा। महिला ने नशा कर रखा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला पाली शहर की नहीं है। पूर्व में भी नशे की हालत में सोजत सिटी, बांगड़ कॉलेज के पास हंगामा कर चुकी है। महिला के होश में आने पर पुलिस उसके परिवार के बारे में पता लगाएगी।


