PALI SIROHI ONLINE
रानी-सांसद एवं विधायक के प्रयासों से जोधपुर–सादड़ी नई रोडवेज बस सेवा शुरू
नगराज वैष्णव
रानी /क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पाली डिपो द्वारा जोधपुर–सादड़ी नई रोडवेज बस सेवा प्रारंभ की गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे सादडी से रानी आऐगी तथा सादड़ी से रवाना होकर मुंडारा, भीटवाड़ा एवं रानी होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। वापसी में बस जोधपुर से चलकर शाम 7:20 बजे रानी पहुंचेगी तथा मोकमपुरा, भीटवाड़ा, मुंडारा होते हुए सादड़ी पहुंचेगी।
इस बस सेवा के शुभारंभ पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि लंबे समय से इस मार्ग पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से यह मांग पूरी हो सकी है।
इस अवसर पर सासद P. P. Chaudhary, विधायक Kesaram Choudhary, रानी भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत, भरत राठौड़, डालचंद चौहान एवं जयंतिलाल वैष्णव ने रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई बस सेवा से रानी, सादड़ी, मुंडारा, भीटवाड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी प्रयास जारी, भाजपा अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने बताया आज यह बस जोधपुर से चल कर रानी 7/20 पर शाम को आई हरीश भाई गेहलोत ने स्वागत किया !


