PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में चलती ट्रेन से एक यात्री नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।
जनरल कोच में बैठे थे
जीआरपी चौकी पाली प्रभारी मान सिंह ने बताया कि दस नवंबर की रात को उधमपुर-भावनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में 33 साल के मनोज पुत्र धीरूभाई वागरी निवासी गांव झारिया थाना कुवाडवा (राजकोट) गुजरात और उनका छोटाझारिया थाना कुवाडवा (राजकोट) गुजरात और उनका छोटा भाई सागर वागरी बैठे थे।
पैर फिसलने से गिरे, मौत
रेलवे स्टेशन केरला व पाली के बीच पैर फिसलने से चलती ट्रेन से मनोज नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी ने बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। 11 नंवबर को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई नरेश भाई वागरी निवासी गांव जारिया जिला राजकोट गुजरात को अन्य परिवार जनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में सुपुर्द कर राजकोट गुजरात के लिए रवाना किया गया।




