• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-मासूम को घसीटता हुआ ले गया कुत्ताः दादी ने लात-घूंसे मारकर पोती की जान बचाई, हॉस्पिटल लेकर दौड़े घरवाले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 13, 2026
in Local
0
पाली-मासूम को घसीटता हुआ ले गया कुत्ताः दादी ने लात-घूंसे मारकर पोती की जान बचाई, हॉस्पिटल लेकर दौड़े घरवाले

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची का सिर जबड़े में पकड़कर उसे घसीटते हुए ले जाने लगा। चीख सुनकर दादी दौड़कर बाहर आईं और कुत्ते के पीछे भागीं। कई लात-घूंसे मारकर पोती को कुत्ते से बचाया। सिर, आंख के पास और कमर में कई जगह काटने से बच्ची घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे शहर के नया गांव सांसी बस्ती में हुई।घर के बाहर खेल रही थी 7 साल की मासूम

नया गांव सांसी बस्ती में गुरुवार शाम रोहित की बेटी अंजना (7) घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर झाड़ू लगा रही दादी दौड़कर बाहर पहुंची।

सिर जबड़े में पकड़कर घसीटता ले जा रहा था कुत्ता

चनोदेवी ने बताया – कुत्ते के जबड़े में पोती का सिर था और घसीटते हुए ले जा रहा था। दौड़ते हुए कुत्ते का पीछा किया, लेकिन वह बच्ची को छोड़ नहीं रहा था। पोती को बचाने के लिए कुत्ते को कई लात-घूंसे मारे। इसके बाद उसने बच्ची को छोड़ा और वहां से भाग गया। कुत्ते ने अंजना के सिर, आंख के पास और कमर में कई जगह काट लिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची को हॉस्पिटल ले गए परिजन

परिजन घायल अंजना को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और इंजेक्शन लगाए। इसके बाद घर भेज दिया गया।

मरे हुए जानवरों को खाने बस्ती में आते हैं कुत्ते

अंजना के दादा सुरेंद्र ने बताया – सांसी बस्ती से कुछ दूरी पर मरे हुए जानवरों को डाला जाता है। उन्हें खाने के लिए कुत्तेवहां आते हैं और बस्ती में घुस जाते हैं। हिंसक होने के कारण ये बच्चों पर हमला कर देते हैं। इससे पहले भी मोहल्ले में कई बच्चों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम कोई नहीं कर रहा है, बस्ती में डर का माहौल बना हुआ है।

Previous Post

पाली-चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौतः भाई के साथ गुजरात जा रहा था, पैर फिसलने से हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page