• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली के युवक की पीट-पीटकर हत्या: 2 कारों में आए बदमाशों ने पहले टक्कर मारी, फिर सरियों से हमला किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 4, 2026
in Local
0
पाली के युवक की पीट-पीटकर हत्या: 2 कारों में आए बदमाशों ने पहले टक्कर मारी, फिर सरियों से हमला किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली से बेंगलुरु (कर्नाटक) घूमने गए एक युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के सिर पर लोहे के सरियों से वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पाली से परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हुए है।

पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर हमला किया

जानकारी के अनुसार- पाली जिले के रोहट क्षेत्र के दिवांदी गांव निवासी दलाराम पटेल (27) करीब 10 दिन पहले बेंगलुरु घूमने के लिए गया था।मृतक के बेंगलुरु में रहने वाले रिश्तेदार का कहना है कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली। वह बेंगलुरु में ही रहते हैं। सूचना पर पुलिस के पास पहुंचे तो पता चला कि दलाराम शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे बेंगलुरु के बलदेव रोड पर वह अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। इतने में दो कारों में वहां करीब 5 युवक आए और उसे टक्कर मार दी।

दलाराम जैसे ही नीचे गिरा, दोनों गाड़ियों से निकले बदमाशों ने उसके सिर पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसे देखकर युवक के साथ मौजूद दोनों साथी मौके से भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर बेंगलुरु की वरथूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में युवक को हॉस्पिटल लेकर गई, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि युवक पर जानलेवा हमला करने वाले लोग कौन थे, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

Previous Post

पाली- घर में चोरी: 5 लाख के सोने-चांदी के गहने ले गए, लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था

Next Post

जालोर में रेस देखने आई भीड़ में घुसे घोड़ेः दौड़ते सामने खड़े दर्शकों को कुचला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page