• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में रेस देखने आई भीड़ में घुसे घोड़ेः दौड़ते सामने खड़े दर्शकों को कुचला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 4, 2026
in Local
0
जालोर में रेस देखने आई भीड़ में घुसे घोड़ेः दौड़ते सामने खड़े दर्शकों को कुचला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में रेस देखने आए लोगों की भीड़ में 2 घोड़े घुस गए। घुड़सवारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन, बेकाबू घोड़े दर्शकों में घुस गए। इसमें 3 गंभीर लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बेकाबू घोड़े की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना 31 मार्च की जालोर के रानीवाड़ा सेवाडिया गांव के आपेश्वर पशु मेले की है।हर साल लगता है पशु मेला

जानकारी के अनुसार, सेवाडिया में 28 मार्च से आपेश्वर पशु मेला शुरू हुआ था। हर साल यह मेला अप्रैल महीने में भरता है। जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों सहित गुजरात से बड़ी तादाद में पशु व्यापारी आते हैं। मेले के चौथे दिन 31 मार्च की शाम करीब 3 बजे घुड़ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जालोर के अलग-अलग स्थानों से आए घोड़ों की दौड़ हुई।

2 घोड़े सामने खड़ी भीड़ में घुसे

इसे देखने अच्छी खासी भीड़ इकठ्ठा हुई थी। इसी दौरान दौड़ खत्म होते ही 2 घोड़े सामने खड़ी भीड़ में घुस गए। इससे 3 लोग घायल हो गए। घायलों में जबराराम भील निवासी धुब्डिया, नवल सिंह देवड़ा रानीवाड़ा और शैतान सिंह राणावत निवासी मंडार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के रानीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थित में भीनमाल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।1955 से आयोजित हो रहा है मेला

यह मेला हर साल अप्रैल महीने में लगता है। यह ऐतिहासिक मेला, जो 1955 से आयोजित हो रहा है। यह बैलों, घोड़ों और ऊंटों की खरीद-फरोख्त के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही, मेले में पशु प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

Previous Post

पाली के युवक की पीट-पीटकर हत्या: 2 कारों में आए बदमाशों ने पहले टक्कर मारी, फिर सरियों से हमला किया

Next Post

भुराराम सीरवी जोधपुर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का सह-प्रभारी नियुक्त

Next Post
भुराराम सीरवी जोधपुर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का सह-प्रभारी नियुक्त

भुराराम सीरवी जोधपुर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का सह-प्रभारी नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page