PALI SIROHI ONLINE
*जिला कलक्टर ने जिले में पेयजल के लिये ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश*
पाली, 15 सितम्बर। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के वीसी रूम में विभिन्न बिन्दुओ की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गयी । बैठक में पेयजल, फसल कटाई, गिरदावी व आगामी आयोजनो के लिये संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों को समीक्षा कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के सभी ब्लॉक पाली देसूरी, सुमेरपुर, मारवाड सोजत, बाली, अन्य सभी क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और कम बारिश को देखते हुये पीने के पानी की आपूर्ति की समीक्षा , पानी के वैकल्पिक स्रोतों की पहचान जहां कम व अधिक आवश्यकता के अनुसार पीने के पानी के लिये आवश्यक तैयारी व वर्क प्लान के लिये सभी संबंधित अधिकारियों व उपखंड अधिकारियोे व अन्य को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिये अपने अपने ब्लाक में टैंकर, बोरिंग, तालाब, टूयबवैल के लिये व वैकल्पिक जल स्त्रोतो के बारे में निर्दैश दिये। कम बारिश को देखते हुए आने वाले महीनों में टैंकरों से पीने के पानी के परिवहन की व्यवस्था और टैंकरों की पहचान/उपलब्धता के लिये सर्वे तैयारी करने के लिये कहा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की भी समस्या ना हो।
साथ ही बैठक में गिरदावरी और फसल कटाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी ब्लाक के अधिकारियों को पशुओं के लिये चारा आदि की व्यवस्था के लिये कहा।
*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन*
बैठक में इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आचार संहिता को ध्यान में रखते हुये किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाना तथा आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को गति दी जाएगी।
अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितम्बर को सायं 7 बजे अपने घरो में दिया जलाना व रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर से 8 अक्टूबर, नमो सेवा-अनकही कहानियां की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 से 27 सितम्बर, सेवा की कहानी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम 7 अक्टूबर, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 2 अक्टूबर को, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में 19 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर , सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम 24 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तथा सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम निर्धारित शेडयुल के अनुसार सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट दायित्व निर्धारित किए जाएंगे।
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड, नगरीय निकाय एवं वार्ड स्तर तक गतिविधियों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, विद्यालय-महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में समयबद्ध आयोजन, व्यापक जनभागीदारी, प्रभावी सेवा वितरण एवं प्रमाणित रिपोर्टिंग पर विशेष जोर रहेगा।
इस अवसर पर बैठक में आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एसीईओ महेन्द्र मेहता सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी पीएचईडी, चिकित्सा, नगर निगम, सभी सबंधित विभाग के अधिकारी व ब्लॉक लेवल के अधिकारी मौजूद रहे।

