• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वारा सोलकियांन में बुजुर्ग महिला के दोनों हाथों पर कुत्ते ने हमला किया, घर म सो रही थी कि कुत्ते में किया अटैक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 21, 2026
in Local
0
वारा सोलकियांन में बुजुर्ग महिला के दोनों हाथों पर कुत्ते ने हमला किया, घर म सो रही थी कि कुत्ते में किया अटैक

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के देसूरी क्षेत्र के वारा सोलंकियान गांव में सोमवार दोपहर घर के चौक में सो रही 75 साल की सज्जन कंवर पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके दोनों हाथों को बुरी तरह नोच डाला। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसी अजयपाल सिंह ने लाठी से कुत्ते को मारा, तब जाकर उसने महिला का हाथ छोड़ा।

हमले के बाद घायल सज्जन कंवर को इलाज के लिए बाली ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पाली के बांगड़हॉस्पिटल रेफर किया गया। सोमवार देर शाम उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बांगड़ हॉस्पिटल पाली के सर्जन राजेश परिहार ने बताया कि कुत्ते के हमले में सज्जन कंवर के दोनों हाथों का मांस बुरी तरह फट गया है। हाथों पर जगह-जगह कुत्ते के दांतों के गहरे निशान हैं। हमले में उनके बाएं हाथ की रेडियस हड्डी में भी क्रैक आ गया है, जिससे पूरा हाथ सूज गया है।

डॉक्टर परिहार ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक उपचार के तौर पर घावों को साफ करके टांके लगाए गए हैं और कच्चा प्लास्टर चढ़ाया गया है। दो दिन बाद हड्डी की स्थिति देखकर आगे का इलाज तय किया जाएगा। हड्डी में क्रैक और हाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन करने की आशंका है।

घर में अकेली थीं सज्जन कंवर

बुजुर्ग महिला के बेटे हनुंवतसिंह ने बताया कि वे पाली जिले के देसूरी क्षेत्र के वारा सोलंकियान गांव में रहते हैं। सोमवार दोपहर उनकी 75 साल की मां सज्जन कंवर पत्नी बाबूसिंह सोलंकी घर के चौक में सो रही थीं। उस समय घर का दरवाजा खुला था और घर में उनके अलावा कोई नहीं था। इसी दौरान डॉग खुले दरवाजे से घर में घुस आया और सो रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों हाथ जख्मी हो गए।घाव गहरे होने से होगा ऑपरेशन

महिला लहूलुहान थी और जोर जोर से चीख रही थी। घायल सज्जन कंवर को इलाज के लिए बाली ले जाया गया। वहां से रेफर करने के बाद सोमवार देर शाम उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार, बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के हाथों पर घाव गहरे हैं। ऐसे में उनका ऑपरेशन करना पड़ेगा। फिलहाल सज्जन कंवर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Previous Post

पिपला में बच्ची को सांप ने काटाः 12 साल की मासूम के पैर में सूजन आई, ICU में भर्ती

Next Post

पंचायतीराज आम चुनाव-उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी

Next Post
पंचायतीराज आम चुनाव-उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी

पंचायतीराज आम चुनाव-उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page