• April 20, 2026

पाली-एकलौते बेटे का शव तालाब में मिला, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के लाखोटिया तालाब में सोमवार सुबह 24 साल के रेडिमेड गारमेंट व्यापारी संजय की बॉडी तैरती मिली। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। परिजनों तक बेटे की मौत का समाचार पहुंचा तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने संभाला।

पाली शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले 24 साल के संजय पुत्र ललित कुमार की शहद के बादशाह के झंडा क्षेत्र में रेडिमेड गारमेंट की शॉप है। संजय 18 अप्रेल शनिवार शाम को बिना बताए निकल गया था। उसकी बाइक भैरूघाट लाखोटिया तालाब के बाहर पड़ी नजर आई। परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने तालाब में युवक के गिरने की आशंका के चलते गोतोखोरों की मदद से रविवार को तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह पुलिस को लाखोटिया तालाब में बॉडी नजर आने की सूचना मिली। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसकी शिनाख्त संजय के रूप में हुई। पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।
गली-गली वाले ढूंढने में जुटे रहे

18 अप्रेल की शाम को संजय के बिना बताए निकले के बाद से उसका परिवार परेशान था। माता-पिता दोनों बीमार रहते है। मोहल्लेवासियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे परिवार के साथ उसे ढूंढने में जुटे गए। सोमवार सुबह जब संजय की बॉडी मिलने की खबर मिली तो सभी मोहल्लेवासी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। संजय की बॉडी देख कईयों की आंखों से आंसू टपक गए। बोले कि एकलौत बेटा था परिवार का न जाने ऐसा क्यों किया। अब बीमार माता-पिता को कौन संभालेगा।

You cannot copy content of this page