PALI SIROHI ONLINE
पाली-प्रजापत समाज पाली पट्टी की ओर से यादे मंदिर, सूरजपोल की वर्षगांठ पर सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।मीडिया प्रभारी मुकेश विजयराज हाटवा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में महिला सत्संग से होगी। अगले दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी, जो सूरजपोल चौराहा, अहिंसा सर्किल और शिवजी सर्किल होते हुए इंदिरा कॉलोनी स्थित प्रजापति छात्रावास जाएगी।
समिति अध्यक्ष मदनलाल गुंदोज ने बताया कि छात्रावास में वर-वधू की रस्मों के बाद भजन संध्या होगी, जिसमें वर्ष 2027 की वर्षगांठ के लिए बोलियां भी लगेंगी। 22 अप्रैल की सुबह 5 बजे हवन व महाआरती के बाद भामाशाहों सम्मान होगा।


