• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चाटेलाव गांव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध दंपती पर कुल्हाड़ी से हमलाः दोनों हॉस्पिटल में भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 22, 2026
in Local
0
चाटेलाव गांव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध दंपती पर कुल्हाड़ी से हमलाः दोनों हॉस्पिटल में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध दंपती पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस हादसे में दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

मामला शहर के जेतपुर थाना क्षेत्र के चाटेलाव गांव का है।दंपती खेत की तरफ जा रहे थे

जानकारी के अनुसार पाली शहर के जेतपुर थाना क्षेत्र के चाटेलाव गांव निवासी 55 साल के पुकाराम पुत्र उदाराम अपनी 50 साल की पत्नी सीता देवी के साथ मंगलवार शाम को खेत की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। आरोप है कि उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिससे वे घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

घायल वृद्ध ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

रानी-ट्रांसफॉमेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत् विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

Next Post

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत 24 जुलाई को रहेंगे पाली दौरे पर

Next Post
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत 24 जुलाई को रहेंगे पाली दौरे पर

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत 24 जुलाई को रहेंगे पाली दौरे पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page