PALI SIROHI ONLINE
*कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत 24 जुलाई को रहेंगे पाली दौरे पर*
पाली, 22 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत 24 जुलाई को पाली दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत प्रातः 9 बजे जैतारण से प्रस्थान कर सवेरे 10 बजे पाली पहुंचेंगे। वे आनंद नगर स्थित मां आशापुरा गुरूकुल घुमंतु जाति छात्रावास का लोकार्पण करेंगे तथा इसके पश्चात वे प्रातः 11ः30 बजे पाली से जैतारण के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


