
PALI SIROHI ONLINE
पाली में विवाहिता को रसोई में कार्य करते हुए को सांप ने काट लिया। पाली शहर में रहने वाली विवाहिता को पिछले करीब 6 महीने में सात बार सांप ने काटा। मंगलवार सुबह वह रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान पैर पर सांप ने काट लिया वही लड़की को काम करते समय सांप ने काट लिया। जिसको जोधपुर रेफर किया गया।
पाली शहर के शेखों की ढाणी में रहने वाली 25 साल की अफसाना बानो पत्नी मुश्ताक खान मंगलवार सुबह घर में रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसके पैर पर सांप ने काट लिया। सांप को देख कर वह जोर से चिल्लाई परिवार के लोग जब तक रसाई में पहुंचे सांप चला गया। परिजन तुरंत उपचार के लिए अफसाना को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
घटना को लेकर घायल महिला के परिजनों ने बताया कि पिछले करीब छह महीने में यह 7 वीं घटना है जब विवाहिता को सांप ने काटा है। इससे पहले भी छह बार विवाहिता को सांप काट चुका है। परिजनों का कहना है कि मोहल्ले में एक छह फीट लम्बा सांप काफी समय से घूम रहा है।