• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली विधायक आज से अनिश्चितकालीन अनशन परः बोले-MLA का भाई तक सुरक्षित नहीं; आमजन का क्या होगा?

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली के कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने गुरुवार शाम सेवा केंद्र में प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा- मैं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगा। क्योंकि जिले भर में अपराध चरम पर है। दिनदहाड़े मेरे भाई पर हमला हुआ। उसके पास से आवश्यक दस्तावेज लूटकर ले गए। पुलिस ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा- एक विधायक का भाई भी अपराधियों सेसुरक्षित नहीं है तो आमजन का क्या होगा? उन्होंने पुलिस पर सवाल खड़े किए।

किसने क्या कहा?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा- भूमाफिया, मादक पदार्थों के तस्कर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। जिले में चोरी-लूट जैसे लगातार मामले हो रहे हैं। लेकिन अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

पाली जिले के सह प्रभारी श्रवण पटेल- आज विधायक के भाई के साथ ऐसी घटना हुई है। कल किसी और के साथ भी हो सकती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस नेता बोले- आमजन का क्या होगा?

इनके अलावा पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, भूराराम सीरवी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, एडवोकेट भागीरथ सिंह राजपुरोहित, मदनसिंह जागरीवाल, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला ने भी विधायक के भाई के साथ हुई घटना की निंदा की। साथ ही जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता जाहिर की।

Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तारः पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर वारदात करने वाले को पकड़ा

Next Post

खाद के लिए 5 घंटे से किसान लाइन में लगेः बोले-जितनी खाद चाहिए उतनी नहीं मिल रही, कैसे करे फसलों की बुवाई

Next Post
खाद के लिए 5 घंटे से किसान लाइन में लगेः बोले-जितनी खाद चाहिए उतनी नहीं मिल रही, कैसे करे फसलों की बुवाई

खाद के लिए 5 घंटे से किसान लाइन में लगेः बोले-जितनी खाद चाहिए उतनी नहीं मिल रही, कैसे करे फसलों की बुवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page