• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खाद के लिए 5 घंटे से किसान लाइन में लगेः बोले-जितनी खाद चाहिए उतनी नहीं मिल रही, कैसे करे फसलों की बुवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0
खाद के लिए 5 घंटे से किसान लाइन में लगेः बोले-जितनी खाद चाहिए उतनी नहीं मिल रही, कैसे करे फसलों की बुवाई

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली की सब्जी मंडी सहकारी समिति के बाहर शुक्रवार सुबह 6 बजे से किसान DAP खाद लेने के लिए कतार में लगे रहे। किसानों का कहना है कि बुवाई के लिए जितनी खाद की जरूरत है, उतनी नहीं मिल रही है। एक आधार कार्ड पर 50 किलो के 5 कट्टे DAP दिए जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि बाजार में खाद महंगी मिल रही है और मिलावटी खाद की भी चिंता बनी रहती है।

सुबह से लाइन में बैठे किसानकिसान प्रकाश मेघवाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह खाद लेने के लिए लाइन में लगा है। वह गुरुवार को भी खाद लेने आया था, लेकिन खाद नहीं मिली।

प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को फिर सारा काम-काज छोड़कर खाद लेने आया है। खेत में फसल की बुवाई के लिए जितनी खाद की जरूरत है, उतनी नहीं मिल रही है।

उसने बताया कि एक आधार कार्ड पर 50 किलो के 5 कट्टे ही खाद दी जा रही है। उसे एक कट्टा खाद 1600 रुपए में मिल रहा है।

बाजार में महंगी खाद मिलने का आरोप

किसान रामलाल ने बताया कि DAP खाद कम मिलने से किसान परेशान हैं। बाजार में खाद ज्यादा रेट पर मिल रही है। वहां मिलावटी खाद मिलने की स्थिति में भी किसानों को इसका पता नहीं चलता।

रामलाल ने कहा कि सरकार को किसानों की डिमांड के अनुसार खाद की सप्लाई करनी चाहिए, ताकि फसलों की बुवाई सही तरीके से हो सके।

आसपास के गांवों से पहुंचे किसान

सब्जी मंडी सहकारी समिति के बाहर मंडिया, कीरों की ढाणी, कुरणा, बाला, रूपावास, काणतरा, हेमावास सहित आसपास के कई गांवों के किसान खाद लेने के लिए कतार में खड़े रहे।

Previous Post

पाली विधायक आज से अनिश्चितकालीन अनशन परः बोले-MLA का भाई तक सुरक्षित नहीं; आमजन का क्या होगा?

Next Post

कोसेलाव से बाबा रामदेव जी पैदल यात्रा संघ रविवार को कवराडा जाऐगा

Next Post
कोसेलाव से बाबा रामदेव जी पैदल यात्रा संघ रविवार को कवराडा जाऐगा

कोसेलाव से बाबा रामदेव जी पैदल यात्रा संघ रविवार को कवराडा जाऐगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page