PALI SIROHI ONLINE
पाली | अगर आपके घर में 15 साल या उससे पुरानी बाइक, स्कूटर, मोपेड या ट्रैक्टर है और उसकी आरसी (पंजीयन प्रमाण पत्र) का नवीनीकरण नहीं कराया है तो 30 सितंबर 2026 तक करवा लें। राज्य सरकार ने ऐसे वाहन मालिकों को पेनल्टी से राहत देने के लिए एमनेस्टी योजना लागू की है।
निर्धारित एकमुश्त राशि जमा कर आरसी का नवीनीकरण कराया जा सकेगा। कार्यवाहक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीआर जाट के अनुसार दोपहिया वाहन मालिकों को हर महीने बढ़ने वाली 300 रुपए की पेनल्टी के बजाय केवल 1000 रुपए की एकमुश्त राशि जमा करनी होगी।


