PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया | पुलिस थाना पालड़ी एम क्षेत्र के मोरली चौराहे पर गुरुवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में बेलचा भी चला। दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात काबू किए।
पुलिस थाना पालड़ी एम के एएसआई देवाराम मीणा ने बताया कि गांव पालड़ी एम के मोरली चौराहे पर नाथ परिवार के दो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। बरलूट निवासी बादल नाथ पुत्र जवाहर नाथ का मोरली निवासी पूरण नाथ पुत्र गुलाब नाथ देवासी से विवाद हुआ। बात मारपीट तक पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोसालिया लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए सिरोही रेफर किया गया। पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।


