• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0
पाली-ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पाली, 17 जुलाई। पाली जिले की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में, पाली शहर वृत्ताधिकारी मंगलेश चुण्डावत के सुपरविजन तथा थानाधिकारी हनुमानदास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को परिवादी फिरोज खान पुत्र अयूबजी, निवासी नवलखा रोड पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 23 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (RJ 22 SF 5738) लेकर श्रीराम अस्पताल गए थे। अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर दवाई लेने गए और वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। इस पर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रकरण संख्या 119/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने चोरी के मुख्य आरोपी पूरणनाथ उर्फ जोन पुत्र चमन नाथ (20 वर्ष), निवासी मानपुरा भाकरी, थाना सदर, जिला पाली तथा चोरी का वाहन खरीदने वाले देवाराम पुत्र भालाराम (19 वर्ष), निवासी मानपुरा भाकरी, थाना सदर, जिला पाली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूरणनाथ उर्फ जोन के खिलाफ पहले से एक तथा देवाराम के खिलाफ दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भुंडाराम, कांस्टेबल सूरज चौधरी, कांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल ललित मोहन, कांस्टेबल भवानी शंकर, तथा रिक्रूट कांस्टेबल खेमाराम की विशेष भूमिका रही।

Previous Post

आबुरोड़-वाहन पर पत्थरबाजी करने वाले तीन अभियुक्त 24 घण्टे में गिरफ्तार।

Next Post

बीजापुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल,रेफर

Next Post
बीजापुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल,रेफर

बीजापुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल,रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page