PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेश कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में प्रदीप डागा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर पत्थरबाजी करने के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 16.07.2026 को प्रार्थी मेहबुब खान पठान ने थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि प्रार्थी टैक्सी में सवारी भरकर माउण्ट आबू से आबूरोड जा रहा था, उस समय सुदर्शन फैक्ट्री के पास दो मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्तियों ने प्रार्थी की कार के आगे मोटरसाईकिल डालकर कार को रूकवाकर कार चालक के साथ गाली गलोज कर मारपीट की गई तथा कार चालक के साथ पत्थरबाजी कर वहां से भाग गये थे, उक्त घटना की सूचना दिनांक 15.07.2026 की रात्रि में मिलने पर पुलिस जाब्ता द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल मेहबुब खान को अस्पताल पहुंचाया गया तथा मौके से एक आरोपी को दस्तयाब किया गया तथा शेष दो अभियुक्तों को मुखबिर मामूर कर शेष दोनों अभियुक्तों को कल दिनांक 16.07.2026 को अलग-अलग जगहों से दस्तयाब किये जाकर प्रकरण में तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है, जिनसे प्रकरण में पुछताछ व अनुसंधान जारी है। अब तक के पुछताछ व अनुसंधान से यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त दोनों मोटरसाईकिल सवार व टैक्सी चालक के बीच टैक्सी चालक द्वारा मोटरसाईकिल के कट मारकर आगे निकलने पर मोटरसाईकिल चालक द्वारा अपने साथी मोटरसाईकिल चालक के साथ मिलकर उक्त टैक्सी कार का पीछा कर रूकवाकर उसके साथ मारपीट कर पत्थर फेंकना पाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 रूपेश पुत्र रतना राम गरासिया निवासी तलवार नाका जिला सिरोही।
2 रोहित पुत्र दिनेश गरासिया निवासी मूंगथला जिला सिरोही।
3 मोतीराम पुत्र भोमाराम गरासिया निवासी सबला फली आवल जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर।
2 देवी सिंह हैड कानि 156 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
3 बृजभूषण कानि 985 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
4 उम्मेद सिंह कानि 756 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
5 बाबू सिंह कानि 742 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
6 सरूप सिंह कानि 240 पुलिस थाना आबूरोड सदर।

