• April 22, 2026

पाली-ट्रक में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादशा, दौड़ाता हुआ सर्विस सेंटर ले गया ट्रक

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के रोहट में बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे कबाड़ से भरे एक ट्रक में आग लग गई। यह देखते हुए ट्रक ने सूझबूझ का परिचय दिया और जलती ट्रक को दौड़ाते हुए सर्विस सेंटर पर ले गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

रोहट थानाप्रभारी पदमपाल सिंह ने बताया कि कबाड़ से भरे एक ट्रक में प्लास्टिक के कट्टे में डामर भी भरा था। तेज गर्मी के चलते डामर में आग लग गई। जिससे ट्रक में भरे कबाड़ तक आग पहुंच गई।

ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई तो उसने तुरंत ट्रक दौड़ाया और निकट ही जालोर तिराहा पर स्थित सर्विस सेंटर ले गया। जहां पानी डालकर ट्रक में भरे कबाड़ में लगी आग को बुझाया गया।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

You cannot copy content of this page