• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेटे की दुर्घटना में मौत की सूचना से मौके पर आ रहे पिता का भी हुआ एक्सीडेंट, दोनों पैर टूटे; बिशनगढ़ के बालवाडा की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर-जालोर में बिजली फाल्ट ठीक करने खंबे पर चढ़े FRT कर्मचारी की 11KV की लाइन पर करंट लगने से मौत हो गई। वह 11KV की लाइन पर काम कर रहा था इसी दौरान किसी ने लाइन क्लियर होने की सूचना दे दी। ऐसे में, लाइनमैन ने लाइट चालू कर दी। करंट के झटके से युवक तारों पर ही लटक गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता बाइक लेकर घर से निकले। रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है।

इधर, युवक का शव 5 घंटे तक पोल पर लटका रहा। बिजली विभाग के XEN लालचंद ने बताया कि परिवार व ग्रामीण और के साथ समझौते के दौरान 11 लाख मुआवजा सहित अन्य मुआवजे की बात पर समझौता हुआ और उसके बाद शव को उतार कर मॉर्च्यूरी में रखवाया। मामला जालोर के थाना बिशनगढ़ के बालवाड़ा गांव का बुधवार सुबह 9 बजे का है।

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइनमैन को हिरासत में ले लिया है।

Previous Post

तखतगढ/सुमेरपुर-जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया जारी, 25 मई तक रजिस्ट्रेशन खुला

Next Post

पाली-ट्रक में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादशा, दौड़ाता हुआ सर्विस सेंटर ले गया ट्रक

Next Post

पाली-ट्रक में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादशा, दौड़ाता हुआ सर्विस सेंटर ले गया ट्रक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page