PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही पुलिस थाना रोहट द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर दो मामले दर्ज कर दो ट्रैक्टर मय ट्रौली जब्त दो मुलजिम गिरफतार पुलिस थाना जैतपुर में बजरी माइंस से ओवरलोड बजरी भरकर परिवहन करने पर चार ट्रेलर जब्त । पुलिस थाना सदर पाली अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर एक ट्रैक्टर मय ट्रौली जब्तपुलिस मुख्यालय द्वारा गठित एसआईटी द्वारा लूणी नदी व सहायक नदीयों में अवैध खनन क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर ड्रोन कैमरों से सर्वे कर अवैध खनन क्षेत्रों का सर्वे किया जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में एवं ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व अमरसिंह रतनू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतू गठित एसआईटी के नेतृत्व में पाली जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतू पुलिस थाना रोहट पर कुल दो प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्रौली जब्त किये गये तथा पुलिस थाना जैतपुर में वैध माईनिंग लीज से ओवरलोड भरकर बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार ट्रेलर चालकों खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार ट्रेलर एम वी एक्ट में जब्त किये गये। पुलिस थाना सदर पाली द्वारा अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रौली एवं पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली द्वारा अवैध मिटटी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रौली एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करने वालों की सुचना खनन विभाग को दी गई।
एम वी एक्ट में जब्तशुदा वाहनों का विवरण :-
01. ट्रेलर नंबर आरजे 21 जीएफ 7134 ओवरलोड बजरी भरी हुई।
02. ट्रेलर नंबर आरजे 21 जीएफ 5096 ओवरलोड बजरी भरी हुई।
03. ट्रेलर नंबर आरजे 37 जीएफ 7326 ओवरलोड बजरी भरी हुई।
04. ट्रेलर नंबर आरजे 23 जीडी 1122 ओवरलोड बजरी भरी हुई।
05. ट्रैक्टर मय ट्रोली आरजे 22 आर सी 4418 अवैध बजरी भरी हुई।
06. ट्रैक्टर मय ट्रोली आरजे 22 आर सी 4418 अवैध बजरी भरी हुई।
07. ट्रैक्टर मय ट्रोली आरजे 22 आर बी 5087 अवैध मिट्टी भरी हुई।
प्रकरणों में जब्तशुदा वाहनों का विवरणः-
01. ट्रैक्टर मय ट्रोली बिना नंबरी अवैध बजरी भरी हुई।
02. ट्रैक्टर मय ट्रोली बिना नंबरी अवैध बजरी भरी हुई।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:-
सोहनलाल पुत्र रामूराम जाति गुर्जर निवासी दलपतगढ पुलिस थाना रोहट जिला पाली
मुलाराम पुत्र गोपाराम जाति सुथार निवासी निम्बली बग्रहम्णान पुलिस थाना रोहट जिला पाली
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतू गठित एसआईटी के नेतृत्व में ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व अमरसिंह रतनू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण, थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट, सदर पाली मय परिवहन विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से रोहट क्षेत्र के बागड़ीया, मण्डली दर्जीयान, कलाली, रामपुरा क्षेत्र जोजरी नदी, रेडियो नदी व लूणी की सहायक नदीयों में आकस्मिक जांच कर ड्रोन से सर्वे कर अवैध खनन के क्षेत्रों का सर्वे कर अवैध खनन के क्षेत्रों को चिन्हित किया गया। दौराने जांच अवैध खनन करने वाले नहीं मिले। अवैध खनन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया जिससे आकस्मिक जांच कर कार्यवाही की जा सके।
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि, अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006, 9414220940 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।












