• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-थाने के मालखाने से अफीम, डोडा पोस्त और पिस्टल गायब,FIR दर्ज, रिकॉर्ड में मिलान से हुआ खुलासा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के सदर थाने के मालखाने से अफीम, डोडा पोस्त, एक पिस्टल और सरकारी नकदी गायब मिलने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली थाने में सदर थाने के तत्कालीन मालखाना प्रभारी रहे दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब पूरे मामले की जांच कोतवाली थाने के एसआई आनंद सिंह को सौंपी गई है।

वर्तमान में टीपी नगर थाने में तैनात एएसआई एवं तत्कालीन सदर थाना हेड कॉन्स्टेबल भंडाराम ने कोतवाली थाने में रिपोर्टदर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2025 को उन्होंने सदर थाने के मालखाने का चार्ज तत्कालीन हेड कॉन्स्टेवबल मानसिंह और नवलाराम (दोनों वर्तमान में एएसआई) से लिया था। चार्ज संभालते समय रिकॉर्ड और मालखाने में मौजूद सामान का मिलान किया गया तो कई सामान गायब मिले और रिकॉर्ड से अंतर सामने आया।

पिस्टल और सरकारी नकदी भी नहीं मिली

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2010 के आर्म्स एक्ट के एक मामले में जब्त की गई 7.65 एमएम की पिस्टल, जिसे पिंडवाड़ा कोर्ट के आदेश पर 25 अप्रैल 2012 को सदर थाने के मालखाने में जमा कराया गया था, चार्ज के दौरान नहीं मिली। इसके अलावा कोटपा एक्ट के जुर्माने के 4,800 रुपए भी गायब पाए गए।

24-24 किलो अफीम और डोडा पोस्त कम मिला

जांच में सामने आया कि वर्ष 2006 के एक मामले में जब्त 56.720 किलो अफीम में से चार्ज लेते समय 24.716 किलो अफीम कम मिली। जो अफीम मौजूद थी, उसके पैकेटों की सीलें काली पड़ चुकी थीं और उनमें से माल पानी की तरह रिस रहा था। वहीं, वर्ष 2010 के एक अन्य अफीम मामले में थैलियां फटी हुई मिलीं और उनमें से अफीम गायब थी। इसके अलावा वर्ष 2009 के एक मामले में जब्त 186 किलो डोडा पोस्त की बोरियों का वजन करने पर 24.25 किलो डोडा पोस्त कम पाया गया।दो पुलिसकर्मियों पर केस, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर तत्कालीन मालखाना प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मालखाने से मादक पदार्थ, पिस्टल और सरकारी नकदी कैसे गायब हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

Previous Post

सांचौर में व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरजू बिश्नोई ने व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी

Next Post

बीजापुर-हिंदी माध्यम छात्रों के हित में लंबे संघर्ष को मिली नई दिशा, प्रस्ताव उच्च अधिकारियों तक पहुँचा

Next Post

बीजापुर-हिंदी माध्यम छात्रों के हित में लंबे संघर्ष को मिली नई दिशा, प्रस्ताव उच्च अधिकारियों तक पहुँचा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page