
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार को तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो पलट गया। उसमें सवार 3 महिलाएं घायल हो गई वही अन्य महिलाएं भी चोटिल हुई। सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां तीन महिलाओं को भर्ती किया गया।
टेम्पो से उछलकर गिरी महिलाएं
जानकारी के अनुसार करीब 10 महिलाएं सोजत क्षेत्र के धाकड़ी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस पाली आ रही थी। इस दौरान हाईवे पर श्रीनाथ होटल के पास तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर चालक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो पलट गया। उसमें सवार कई महिलाएं इस घटना में टेम्पो से उछलकर नीचे गिर गई।
घायलों का इलाज जारी
सभी महिलाओं को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां पाली के मंडिया रोड शिव नगर निवासी 62 साल की हुकमी देवी पत्नी प्रेमाराम, टंकी चौराहा निवासी 65 वर्षीय छगनी देवी पत्नी दयाराम और पाली के गुरलाई मार्ग निवासी 35 वर्षीय राधा पत्नी दुर्गेश को भर्ती किया। वही शेष महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।