PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली शहर के सूरजपोल मेवाड़ा मेडिकल के पास रोड क्रॉस करते समय मोड पर तेज रफ्तार कार बुलेट से टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार एक युवक घायल हो गया।
हादसे में उसके मुंह पर चोट आई। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार डैमेज हों गए।
तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के रामदेव रोड रजत नगर निवासी मोहित पुत्र मेघराज बुब अपने परिचय युवक के साथ बुलेट से लोढ़ा स्कूल की तरफ से सूरजपोल की और आ रहा था। इस दौरान मेवाड़ा मेडिकल स्टोर के पास सूरजपोल की तरफ से तेज स्पीड में आ रहे कार सवार ने वीडी नगर की तरफ जाने के लिए तेज स्पीड में कट लिया। ऐसे में बुलेट कार से टकरा गई।
युवक गंभीर घायल हुआ
हादसे में बुलेट सवार रामदेव रोड रजत नगर निवासी मोहित पुत्र मेघराज बुब जो बुलेट चला रहा था। गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसके मुंह, सीने पर गंभीर चोटें आई। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। वही कार के भी एयर बैग खुल गए।
दोनों गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई
घटना के बाद घायल युवक के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने डेमेज हुए वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया।




