• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

क्लेम खारिज करना बीमा कंपनी को पड़ा भारी: 32,893 रुपए लौटाने होंगे, 1 लाख रुपए उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का आदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर। हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को खारिज करना बीमा कंपनी को भारी पड़ा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जालोर ने जालोर निवासी सूरज राज पुत्र बाबूलाल की शिकायत पर सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी को 32,893 रुपए चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 40 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति एवं परिवाद व्यय के रूप में अदा करने और 1 लाख रुपए राज्य उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का आदेश दिया है।

13,708 रुपए प्रीमियम देकर ली थी पॉलिसीः परिवादी ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। इसके लिए उसने 13,708 रुपए प्रीमियम जमा कराया था। इसके बाद चिकित्सा खर्च से संबंधित क्लेम किया गया, जिसे बीमा कंपनी ने दिसंबर 2022 में खारिज कर दिया था।

विसंगतियों और गलत जानकारी को बनाया था आधारः बीमा कंपनी की ओर से क्लेम खारिज करने के लिए कथित विसंगतियों और गलत जानकारी दिए जाने को आधार बताया गया था। मामले की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष घनश्याम यादव और सदस्य निरंजन शर्मा ने बीमा कंपनी को 32,893 रुपए चिकित्सा खर्च की राशि अदा करने के निर्देश दिए।

देरी पर ब्याज भी देना होगा: आयोग ने 40 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति एवं परिवाद व्यय के रूप में देने के साथ 1 लाख रुपए राज्य उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का भी आदेश दिया है। आदेश की पालना निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए गए हैं। तय अवधि में भुगतान नहीं करने पर आदेश में निर्धारित ब्याज की व्यवस्था भी की गई है।

Previous Post

सिरोही में सांड से टकराकर केमिकल टैंकर पलटाः हादसे में टैंकर ड्राइवर और साथी गंभीर रूप से घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

Next Post

पाली-तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को मारी टक्करः युवक गंभीर घायल, सूरजपोल मोड पर हुआ हादसा

Next Post

पाली-तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को मारी टक्करः युवक गंभीर घायल, सूरजपोल मोड पर हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page