PALI SIROHI ONLINE
सोजत (पाली) । एक छात्रा को मोबाइल फोन देकर अनैतिक दबाव बनाने को लेकर शिक्षक पर ग्रामीणों का आक्रोश फट पड़ा। मामला कुछ दिनों से सामने आ चुका था। शिकायत पर शिक्षा विभाग निलंबित कर चुका था। शिक्षक सोमवार को रिलीव होने आया तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया।कुछ लोगों ने शिक्षक के गले में जूतों की माला पहनाई, चेहरे पर रंग पोत दिया और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर शिक्षक को भीड़ से निकालकर थाने पहुंचाया। छात्रा की रिपोर्ट पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया गया है।
बचाने की कोशिश करती रही मां :
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध के दौरान शिक्षक की मां भी उसके साथ मौजूद थी। वह ग्रामीणों से बेटे को माफ करने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कहती रहीं। हालांकि आक्रोशित ग्रामीण शांत नहीं हुए। ग्रामीणों नेगांव की सीमा से बाहर जाने तक जूतों की माला नहीं उतारने दी। काला रंग नहीं मिला तो ग्रामीणों ने शिक्षक पर लाल रंग डाल दिया।
स्टांप पर माफीनामा लिख चुका थाः
परिजनों को घटना की जानकारी दी तो शिक्षक ने स्टाम्प पेपर पर लिखित माफीनामा दिया था। पुलिस जांच कर रही है।

