• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-एसीबी टीम ने पट्टा बनाने के लिए  25 हजार लेने का आरोपी को पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 16, 2026
in Local
0
पाली-एसीबी टीम ने पट्टा बनाने के लिए  25 हजार लेने का आरोपी को पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सोजत। पाली एसीबी ने सोजत रोड नगरपालिका के सेवानिवृत्त संविदाकर्मी परमानंद शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप किया है। आरोपी ने भूखंड का पट्टा बनाने की एवज में यह राशि ली थी।

एसीबी के एएसपी देरावरसिंह सोढा ने बताया- सोजत रोड निवासी अजय टांक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसका पैतृक भूखंड सोजत रोड में स्थित है, जिसका पट्टा अपने बड़े पिताजी के नाम से बनवाने के लिए उसने नगरपालिका में आवेदन किया था।

ईओ और जेईएन के नाम पर मांगी रिश्वत

पूर्व संविदाकर्मी परमानंद शर्मा ने भूखंड का पट्टा जारी करने के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) के नाम पर 25,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और गुरुवार को कार्रवाई करते हुए परमानंद शर्मा को रिश्वत लेते ट्रेप कर लिया। आरोपी से सोजत रोड थाने में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार परमानंद शर्मा सोजत रोड नगरपालिका का पूर्व कर्मचारी हैं, वह सेवानिवृत्त हो चुका था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 65 वर्ष की आयु तक संविदा पर सेवाएं दीं। नियमों के अनुसार, 65 वर्ष के बाद संविदा पर नहीं रखा जा सकता था, जिसके चलते उनके बेटे सुनील शर्मा को संविदा पर नियुक्त किया गया था।

बेटे की जगह खुद ही संभाल रहा था काम

हालांकि, परमानंद शर्मा अपने बेटे की जगह खुद ही नगरपालिका का काम संभाल रहा था। एसीबी इस पहलू पर भी आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि संविदा समाप्त होने के बावजूद वह किस आधार पर नगरपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे थे।

Previous Post

पाली-पेट्रोल पंप पर करंट से रामदेवरा जा रहे श्रद्धालु की मौतःपत्नी और बच्चों के सामने गई जान

Next Post

आबुरोड-बेटी का मर्डर करने वाले पिता को मिली 10 साल की सजा, पढ़ाई नहीं करने पर मुक्कों से मार-मार कर ली थी जान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page