• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त को बांगड़ स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त को बांगड़ स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

पाली, 14 अगस्त। जिला मुख्यालय पर राजकीय श्री बांगड़ स्टेडियम में 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस समारोह गरिमापूर्वक आयोजित किया जाएगा। समारोह के तहत प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ध्वजारोहण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9ः05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9ः15 बजे पुलिस मार्च पास्ट, 9ः20 बजे राज्यपाल के संदेश का पठन तथा 9ः35 बजे मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन किया जाएगा। प्रातः 9ः45 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रातः 10ः15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा तथा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान होगा। समारोह के लिए सभी तैयारी कर ली गयी है।

Previous Post

सांडों की लड़ाई से बाइक सवार 3 युवक घायल: रेफर, गांव के पास बाजार में काम से जा रहे थे

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, बलिदानों को किया याद

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, बलिदानों को किया याद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page