PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में बागोड़ा-जालोर रोड पर भारतमाला एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को दो आवारा सांड की लड़ाई में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से बागोड़ा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भीनमाल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के पास ही बाजार में काम से जा रहे थे।
चार घायलों की पहचान हुई
घायलों की पहचान सांगाना निवासी साकर खां, इकराम खां और इकराम खान के रूप में हुई है। इनमें इकराम खां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर बागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले गई।
आवारा पशुओं को हटाने की मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार भारतमाला टोल प्लाजा और जालोर रोड पर आए दिन आवारा पशु सड़क पर घूमते रहते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को हटाने और सड़क पर प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

