
PALI SIROHI ONLINE
सोजत पुलिस थाना चंडावल नगर के बोयल ग्राम स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत एक अज्ञात श्रमिक बुधवार को अडाण से नीचे गिर जाने से घायल हो गया। जिसे सोजत चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी किशनाराम विश्नोई ने बताया कि एक दैनिक मजदूरी करने वाले अज्ञात श्रमिक को ठेकेदार संपतराज लोहार ने केमिकल फैक्ट्री में मजदूरी कार्य कराने के लिए लाया गया था। जो अडाण पर चढक़र कार्य करते समय अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक श्रमिक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव सोजत चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्तकी के प्रयास शुरू किए हैं।


