
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पुलिस थाना सदर पाली द्वारा ऑपरेशन भौकाल के तहत शराब माफियाओ के विरुद्ध बडी कार्यवाही।मंहगी ब्राण्ड की राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 83 कार्टुन बरामद जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये। ट्रक नम्बर आर जे 22 जीबी 5977 जब्त कर चालक जाकिर खां को गिरफ्तार किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आई.पी.एस. ने बताया कि आज दिनांक 19.03.2025 को महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान भौकाल के तहत शराब माफियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन एवं रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निर्देशन में सहदेव चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस थाना सदर पाली की टीम द्वारा आसुचना संकलन के आधार पर ट्रक नम्बर आर जे 22 जीबी 5977 की तलाशी ली गई तो ट्रक में गुप्त रुप से बनाये गये बॉक्स में अवैध शराब पाई गई। जो राजस्थान से गुजरात ले जा रहे मंहगी ब्राण्ड की अवैध शराब के 83 कार्टुन जब्त कर चालक जाकीर खॉ पुत्र नूर मौहम्मद जाति कायमखानी मुसलमान उम्र 57 साल पेशा ड्राईवरिंग निवासी नई भाखरी बास सूरसागर पुलिस थाना सूरसागर जिला जोधपुर कमिश्नरेट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।


गठित टीमः-
- शिवनारायण उप निरीक्षक पुलिस थाना सदर
- नवलाराम एचसी 132 पुलिस थाना सदर
- रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर (विशेष भुमिका)
- लक्ष्मणसिह कानि 46 पुलिस थाना सदर
- महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर
- सुरेश कानि 565 पुलिस थाना सदर
- धुडाराम कानि 1183 पुलिस थाना सदर
- अर्जुन कानि 1575 पुलिस थाना सदर
- पुरखाराम कानि 116 पुलिस थाना सदर
- रेजु मोहन टीपी चालक पुलिस थाना सदर
गिरफ्तार सुदा मुलजिम का विवरणः- जाकीर खॉ पुत्र नूर मौहम्मद जाति कायमखानी मुसलमान उम्र 57 साल पेशा ड्राईवरिंग निवासी नई भाखरी बास सूरसागर पुलिस थाना सूरसागर जिला जोधपुर कमिश्नरेट


